किसान अमृत लाल पेंड्रा के एक मेहनती किसान हैं। खेती-किसानी से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए किसान किताब किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।
अमृत लाल का किसान किताब समय के साथ जीर्ण-शीर्ण हो गई थी, जिसके कारण उसका उपयोग करना काफी कठिन हो गया था। कई बार आवश्यक जानकारी देखने और विभिन्न शासकीय कार्यों में दस्तावेज प्रस्तुत करने में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। जब पेंड्रा में सुशासन तिहार शिविर का आयोजन हुआ, तब अमृत लाल ने अपनी समस्या को लेकर शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया।
उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई की और उन्हें नई किसान किताब उपलब्ध कराई गई।
नई किसान किताब प्राप्त होने पर अमृत लाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि अब उन्हें अपने कृषि संबंधी दस्तावेजों के उपयोग में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने शासन और राजस्व विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार जैसे आयोजन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।
अमृत लाल की यह कहानी दर्शाती है कि शासन की जनहितकारी पहलें और प्रशासन की संवेदनशील कार्यप्रणाली ग्रामीणों एवं किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही हैं। सुशासन तिहार के माध्यम से लोगों को न केवल अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिल रहा है, बल्कि उनका समयबद्ध निराकरण भी हो रहा है।