Gold Price Crash: शादियों का सीजन नजदीक आ रहा है। सोने की खरीदारी बढ़ गई है। भले ही ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच युद्ध विराम की खबर आ गई है। लेकिन इससे पहले जारी युद्ध के बीच सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल। इस गिरावट की वजह से लोगों में गोल्ड ज्वेलरी खरीदने की होड़ दिखी।
इस बार खास बात यह है कि लोग केवल नए गहने खरीद ही नहीं रहे, बल्कि बड़ी संख्या में अपना पुराना सोना देकर नए डिजाइन के गहने बनवा रहे हैं।
सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद ग्राहकों की दिलचस्पी बनी हुई है। आजकल लगभग आधे ग्राहक ऐसे हैं जो अपने पुराने गहनों को एक्सचेंज कर रहे हैं।
इसकी सबसे बड़ी वजह सोने के बढ़े हुए दाम (Gold Price) हैं। भले ही बीते कुछ हफ्तों में सोने की कीमतों में गिरावट आई हो। लेकिन जो दाम अभी भी हैं वो पिछले 2 साल की तुलना में बहुत ज्यादा है। यही कारण है कि पुराने गहनों को देकर लोग कम खर्च में नए और ट्रेंडी डिजाइन के गहने खरीद पा रहे हैं।
पुराने गहनों के बदले नए गहनों का ट्रेंड
आजकल लगभग आधे ग्राहक ऐसे हैं जो अपने पुराने गहनों को एक्सचेंज कर रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह सोने के बढ़े हुए दाम हैं। पुराने गहनों को देकर लोग कम खर्च में नए और ट्रेंडी डिजाइन के गहने खरीद पा रहे हैं।
यह तरीका खासकर उन परिवारों के लिए फायदेमंद है, जो शादी के लिए भारी खरीदारी करना चाहते हैं लेकिन बजट को भी संतुलित रखना चाहते हैं।
इस शादी के सीजन में बाजार में उत्साह साफ नजर आ रहा है। लोग समझदारी से खरीदारी कर रहे हैं। पुराने सोने का सही इस्तेमाल करते हुए नए गहनों की खरीद बढ़ा रहे हैं।
क्यों सोने की पुराने गहने देकर नए खरीदने की मची लूट
टाइटन कंपनी के ज्वेलरी डिवीजन CEO ने अरुण नारायण ने बताया कि पिछले 2–3 महीनों में ग्राहक पहले से ही खरीदारी करने लगे हैं।
उन्होंने कहा: “लोग अपनी खरीदारी पहले ही कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें डर है कि सोने के दाम फिर बढ़ सकते हैं।”
कंपनी के अनुसार करीब 50% ग्राहक अपने पुराने गहनों को बदलकर नए गहने खरीद रहे हैं। इसकी वजह सोने की ऊंची कीमतें हैं, जिससे लोग कम खर्च में नई ज्वेलरी लेना चाहते हैं।
अरुण नारायण ने बताया कि अक्षय तृतीया के आसपास खरीदारी और बढ़ती है, क्योंकि इसे सोना खरीदने के लिए शुभ माना जाता है।
उनके मुताबिक, सिर्फ गहने ही नहीं बल्कि सोने के सिक्कों की खरीदारी भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि निवेश के तौर पर लोग गोल्ड कॉइन और बार भी ज्यादा खरीद रहे हैं।
अरुण नारायण के अनुसार आज के ग्राहक केवल भारी गहनों तक सीमित नहीं हैं। हल्के वजन के गहनों और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इससे कम बजट में भी लोग स्टाइलिश गहने खरीद पा रहे हैं।
Gold Price Today: आज कितनी है सोने की कीमत?
बीते कल के मुकाबले आज यानी 8 अप्रैल को सोने की कीमतों में तेजी है। IBJA पर सोने की कीमत बढ़ी हैं। 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 4282 रुपये महंगा होकर 152068 रुपये पहुंच गया। 7 अप्रैल की शाम यह 147786 रुपये प्रति 10 ग्राम था वहीं, 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 139294 रुपये है, जबकि 7 अप्रैल की शाम यह 135100 रुपये था।