मिडिल ईस्ट तनाव के चलते वैश्विक हवाई यातायात प्रभावित, एयर इंडिया और इंडिगो सहित दुनियाभर की करीब 1600 उड़ानें रद्द…

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जिसके परिणामस्वरूप रविवार को दुनिया की कई दिग्गज एयरलाइनों की लगभग 1,600 उड़ानें रद कर दी गईं।

इसका असर भारतीय उड़ानों पर भी पड़ा है, इंडिगो और एयर इंडिया ने दिनभर के लिए कुल 350 उड़ानें रद कीं।

अधिकांश एयरलाइनों ने सोमवार तक की उड़ानें रद करने की घोषणा की है। यह उड़ानें तब ही दोबारा शुरू होने की संभावना है, जब तक एयरलाइनें मिडिल ईस्ट (युद्ध क्षेत्र) में अपनी उड़ानों को सुरक्षित नहीं मानती है।

हालांकि, रविवार देर रात एयर इंडिया ने घोषणा की कि “उत्तरी अमेरिका और यूरोप के लिए उड़ानें पश्चिम एशिया में उपलब्ध हवाई क्षेत्रों के ऊपर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करके संचालित होंगी, जिससे उड़ान के समय में वृद्धि होने की उम्मीद है”।

2 मार्च रात तक की सभी उड़ानें कैंसिल

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअर इंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, इजरायल और कतर से आने-जाने वाली उड़ानों का निलंबन 2 मार्च को रात 11:59 बजे तक बढ़ा दिया है।

इससे पहले एअर इंडिया ने रविवार को 125 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद कर दीं। इसके अलावा 2 मार्च को यूरोप जाने वाली चुनिंदा उड़ानों को रद कर दिया गया है। साथ ही उन उड़ानों के निर्धारित वापसी उड़ानों को भी रद कर दिया गया है।

X पर साझा की गई एक पोस्ट में, एअर इंडिया ने बताया, “मध्य पूर्व में जारी स्थिति को देखते हुए, एअर इंडिया ने संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, इजरायल और कतर से आने-जाने वाली सभी उड़ानों का निलंबन 2 मार्च 2026 को भारतीय समयानुसार 11.59 बजे तक बढ़ा दिया है।”

इंडिगो ने भी यह घोषणा की है कि “पश्चिम एशिया के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने वाली चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 2 मार्च, 2026 को रात 11.59 बजे भारतीय समय तक निलंबित रहेंगी”।

अबू धाबी ने उठाए बड़े कदम

इंटरनेशनल उड़ानों के रद होने से बड़े पैमाने पर यात्री फंसे हुए हैं। इस संकट के बीच, अबू धाबी सरकार ने फंसे हुए यात्रियों के होटल का खर्च उठाने की घोषणा कर एक मानवीय मिसाल पेश की है।

वहीं, मस्कट के रास्ते घर लौटने की योजना बना रहे भारतीयों के लिए दूतावास ने नई वीजा एडवाइजरी जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *