‘इजरायल को नक्शे से मिटाने’ की बात कहने वाले ईरान के पूर्व राष्ट्रपति की एयरस्ट्राइक में मौत, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा…

ईरान में इजरायल का हवाई हमला लगातार जारी है। ताजा घटनाक्रम में ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद की मौत की खबर आ रही है। अहमदीनेजाद वही नेता हैं, जिन्होंने एक बार कहा था कि इजरायल को नक्शे से मिटा देना चाहिए।

इजरायली मीडिया आउटलेट Ma’ariv की एक रिपोर्ट में कहा गया कि अहमदीनेजाद के घर पर एक टारगेटेड स्ट्राइक की गई, जिसमें उनकी मौत हो गई। हालांकि ईरानी अधिकारियों की तरफ से तुरंत कोई पुष्टि नहीं की गई।

कौन थे अहमदीनेजाद?

अहमदीनेजाद 2005 से 2013 तक ईरान के छठे राष्ट्रपति रहे। वे तेहरान के मेयर भी रहे और 2005 में मशहूर नेता अकबर हाशमी रफसंजानी को हराया।

उनके कार्यकाल के दौरान, यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल ने ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर कई बार बैन लगाए।

महायुद्ध जैसे हालात

इजरायल-अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद पूरे पश्चिम एशिया में महायुद्ध जैसे हालात बन गए हैं। शनिवार को इजरायल के सटीक हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई।

इस हमले में खामेनेई की बेटी, दामाद, बहू और उनका पोता भी मारे गए हैं।

खामेनेई के साथ बैठक कर रहे सात शीर्ष कमांडर भी मारे गए हैं। इजरायल ने दावा किया कि ईरान के 40 शीर्ष अधिकारी मारे गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने 48 ईरानी नेताओं के मारे जाने का दावा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *