गौरेला पेंड्रा मरवाही : सुदर्शन सिंह के चेहरे पर आई मुस्कान, स्वामित्व योजना से मिला मालिकाना हक…

वर्षों से अपनी जमीन पर निवास करने के बावजूद वैधानिक दस्तावेज नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। शासन की स्वामित्व योजना अब ऐसे ग्रामीण परिवारों के जीवन में भरोसा और सुरक्षा का नया आधार बन रही है।

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत उषाड़ में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ग्राम कछार निवासी श्री सुदर्शन सिंह को अधिकार अभिलेख पत्र प्रदान किया गया।

अधिकार अभिलेख प्राप्त होने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं राजस्व विभाग के प्रति आभार जताया। 

         श्री सुदर्शन सिंह ने बताया कि उनका परिवार वर्षों से जिस भूमि पर निवास कर रहा था, उसके वैधानिक दस्तावेज नहीं होने से हमेशा चिंता बनी रहती थी।

कई बार आवश्यक कार्यों एवं योजनाओं का लाभ लेने में भी परेशानी होती थी। अब स्वामित्व योजना के तहत अधिकार अभिलेख पत्र मिलने से उन्हें अपनी जमीन का कानूनी स्वामित्व प्राप्त हुआ है।

इससे उनके परिवार में सुरक्षा और आत्मविश्वास की भावना बढ़ी है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *