बंगाल में पहली बार 100 किलो सोने से सजेगा दुर्गा दरबार, भव्यता का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी…

बंगाल में इस बार दुर्गापूजा के दौरान दार्जिलिंग जिले के अधीन सिलीगुड़ी की सेंट्रल कालोनी दुर्गा पूजा समिति का आयोजन खास आकर्षण का केंद्र रहेगा।

समिति अपनी 64वीं पूजा के अवसर पर मां दुर्गा समेत पांचों देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को करीब 100 किलो सोने के पारंपरिक आभूषणों से सजाएगी।

समिति का दावा है कि उत्तर बंगाल में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में सोने के आभूषणों से मां दुर्गा, कार्तिक, गणेश, लक्ष्मी और सरस्वती का शृंगार किया जाएगा।

मंगलवार को सिलीगुड़ी जर्नलिस्ट क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में पूजा समिति के पदाधिकारियों ने इस वर्ष के आयोजन की जानकारी साझा की। बताया कि समिति हर वर्ष पूजा में कुछ नया करने का प्रयास करती है।

इस बार आयोजन को भव्यता और आकर्षण के लिहाज से और खास बनाने की तैयारी है। पूजा के लिए बालुरघाट के प्रसिद्ध कलाकारों की ओर से भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *