सूरजपुर : सुशासन तिहार शिविर में मत्स्य पालन को वितरित किया गया मत्स्याखेट जाल…

सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान विकासखंड सूरजपुर के ग्राम कनकपुर में मत्स्य पालन विभाग द्वारा हितग्राहीमूलक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम गणेशपुर निवासी मत्स्यपालक हीरामन बढ़ई को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मत्स्याखेट हेतु जाल वितरित किया गया।

इस अवसर पर मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों द्वारा उपस्थित ग्रामीणों एवं मत्स्यपालकों को विभागीय योजनाओं तथा शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि शासन की योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को सीधे लाभ पहुंचाकर ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।

मत्स्यपालक श्री हीरामन बढ़ई ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राप्त मत्स्याखेट जाल से उन्हें मछली पकड़ने के कार्य में सुविधा मिलेगी तथा आय में वृद्धि होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *