मणिपुर में फायरिंग की घटना, 8 साल की बच्ची और एक महिला को लगी गोली…

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सशस्त्र समूहों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए। घायलों में एक 8 साल की बच्ची और 56 साल की महिला शामिल है। दोनों घायलों को पहले असम राइफल्स के कैंप में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद इन्हें रविवार देर रात इलाज के लिए इंफाल लाया गया।

रविवार शाम की है घटना

दरअसल, रविवार शाम को थिंगखोंगजांग गांव में गोलीबारी हुई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि घायलों की पहचान नेन्गनेइचोंग किपगेन (56) और लामनेइंगा किपगेन (8) के रूप में हुई है। फिहलाल इनका इलाज इंफाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में चल रहा है।

बता दें कि मणिपुर में यह घटना जून में हुए विरोध प्रदर्शनों के कुछ हफ्तों बाद सामने आई है, जब कांगपोकपी जिले में गोलीबारी में घायल हुए तीन कुकी युवकों को इलाज के लिए RIMS में भर्ती कराया गया था।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घायल लोग सशस्त्र उग्रवादी थे और उन्होंने अस्पताल परिसर में घुसने का प्रयास किया।

KIM ने की घटना की निंदा

कुकी समुदाय के शीर्ष संगठन कुकी इनपी मणिपुर (KIM) ने घटना की निंदा की और आरोप लगाया कि गोलीबारी के लिए एनएससीएन (IM)और जुफ (Kamson) जिम्मेदार है। पुलिस ने मामले की जदांच ुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *