ओडिशा: चलती बस में भड़की आग, ड्राइवर की तत्परता ने बचाई यात्रियों की जान…

राउरकेला से पारादीप जा रही ‘श्री मां’ नामक रात्रिकालीन एसी बस में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। यह हादसा अनुगुल जिले के पाल्लहड़ा क्षेत्र के बरकोटिया गांव के समीप बंजिकुसुम में हुआ। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते बस जलकर राख हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत बस की एसी यूनिट से हुई। धुआं उठता देख चालक ने तत्काल बस को सड़क किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। चालक की सतर्कता और त्वरित निर्णय के कारण एक बड़ा हादसा टल गया तथा सभी यात्रियों की जान बच गई।

हालांकि, आग इतनी भयावह थी कि यात्रियों का पूरा सामान बस के भीतर ही जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पाल्लहड़ा दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

सूचना मिलने पर खमर और पाल्लहड़ा और खमार पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *