रायपुर : जन्मदिवस पर रायगढ़वासियों के स्नेह से अभिभूत हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल…

वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर रायगढ़ में आयोजित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनसंपर्क कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

इस दौरान विधायक कार्यालय सहित शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, आम नागरिकों, सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

जन्मदिवस के अवसर पर श्री चौधरी ने रामचरितमानस सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की, सेठ किरोड़ीमल गौशाला में गौ सेवा की तथा विभिन्न स्थानों पर आयोजित सम्मान समारोहों में सहभागिता की।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

कई कार्यक्रमों में क्षेत्रवासियों ने उन्हें मौसमी फलों एवं मिठाइयों से तौलकर अपने स्नेह और सम्मान का प्रदर्शन किया।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि आज अपने जन्मदिन पर रायगढ़वासियों से मिला अपार प्रेम, स्नेह और शुभकामनाएं उन्हें भाव-विभोर कर गई हैं।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

उन्होंने कहा कि विधायक कार्यालय में समस्त क्षेत्रवासियों, आमजनों और कार्यकर्ताओं के शुभकामना संदेशों तथा अटूट समर्थन से वे अभिभूत हैं। यह विश्वास और समर्थन उनके लिए निरंतर जनसेवा की प्रेरणा है।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

श्री चौधरी ने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर मिली आत्मीय शुभकामनाएं उनके जीवन की अमूल्य पूंजी हैं।

उन्होंने सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी का स्नेह, प्रेम और आशीर्वाद उन्हें क्षेत्र और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

जन्मदिवस के अवसर पर पूरे दिन रायगढ़ में उत्साह का माहौल रहा और विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने वित्त मंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *