सेवा भारती, हरे कृष्ण मूवमेंट सहित 72 संगठनों को एफसीआरए मंजूरी, विदेशी फंडिंग का मार्ग प्रशस्त…

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े सेवा भारती, प्रोजेक्ट मुंबई और हरे कृष्ण मूवमेंट इंडिया समेत 72 स्वयंसेवी समूहों ने इस साल विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए), 2010 के तहत विदेशी चंदा पाने के लिए पंजीकरण कराया है।

आंकड़ों से पता चलता है कि गृह मंत्रालय ने अलग-अलग श्रेणी के तहत विदेशी चंदा पाने के लिए छह दर्जन संगठनों को मंजूरी दी है।

‘सेवा भारती’ को आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक उद्देश्यों के तहत पंजीकृत किया गया है। यह संगठन ब्लड बैंक चलाता है और आपदा राहत में सक्रिय है।

‘प्रोजेक्ट मुंबई’ सामाजिक बदलाव के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर काम करता है, जिसमें स्वच्छ पेयजल, मानसिक स्वास्थ्य और भोजन उपलब्ध कराने का कार्य शामिल है।

‘हरे कृष्ण मूवमेंट इंडिया’ धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, शैक्षिक और सामाजिक श्रेणियों के तहत वंचित बच्चों को सशक्त बनाने का कार्य करता है। केंद्र सरकार ने हाल ही में एफसीआरए नियमों में बदलाव किए हैं, जिसका उद्देश्य एनजीओ द्वारा विदेशी धन के उपयोग में जवाबदेही को और सख्त बनाना है।

भागवत आरएसएस प्रचारकों के जीवन पर कल 100 वीडियो जारी करेंगे

नागपुर से प्रेट्र के अनुसार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को यहां संगठन के शताब्दी समारोह के तहत आरएसएस प्रचारकों के जीवन पर 100 वीडियो जारी करेंगे।

प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक स्वयंसेवक होते हैं जो संगठन के विस्तार के लिए कार्य करते हैं। इसके अलावा भागवत पांच जुलाई को ‘सन्मार्ग माइंड वेलनेस सेंटर’ का भी उद्घाटन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *