बिना किसी अवरोध के धान बिक्री के अलावा समय पर राशि के भुगतान को बताया शासन की कारगर व्यवस्था
राज्य शासन की अत्यंत महत्वाकांक्षी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की योजना के अंतर्गत धान खरीदी से लेकर उनके खाते में समय पर राशि के अंतरण की बेहतर व्यवस्था की सराहना पूरे राज्य के साथ-साथ बालोद जिले के किसानों ने भी मुक्तकंठ से की है।
बिना किसी अवरोध के धान खरीदी केन्द्रों में समय पर धान की बिक्री होने के साथ-साथ 48 घण्टे में किसानों के खाते में राशि अंतरित करने की बेहतरीन व्यवस्था से बालोद जिले के किसानों में सर्वस्त्र हर्ष व्याप्त है। जिलें के किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना को अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं किसान हितैषी योजना बताते हुए इस योजना की भूरी-भूरी सराहना की है।
इसी कड़ी में जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम देवारभाट के बुजुर्ग कृषक कौशल साहू ने जिले में धान खरीदी की बेहतर एवं कारगर व्यवस्था की भूरी-भूरी सराहना करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया है। किसान कौशल साहू ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में सुगमता से किसानों की धान खरीदी के अलावा धान खरीदी केन्द्रों में शुद्ध पेयजल, छांव आदि के अलावा शौचालय, मेडिकल किट आदि जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता से हम किसानों को अपनी धान की बिक्री करने में किसी भी प्रकार कठिनाई नही हुई।
उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के समय पर धान खरीदी से लेकर 48 घण्टे के भीतर हम किसानों के खाते में धान बिक्री के राशि की अंतरण आदि की भी बेहतरीन व्यवस्था की गई है। जिसके फलस्वरूप हम किसानों को समय पर हमारे मेहनत का भी उचित दाम मिल रहा है।
किसान कौशल साहू ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने धान खरीदी केन्द्र औराभाठा में पहुँचकर 100 क्विंटल पतला एवं 100 क्विंटल मोटा सहित कुल 200 क्विंटल धान की बिक्री की थी। उन्होंने बताया कि धान बिक्री के 48 घण्टे के उपरांत उनके खाते में बिक्री किए गए धान की राशि जमा हो गया।
किसान कौशल साहू ने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना अंतर्गत प्राप्त धान बिक्री की राशि उनके एवं उनके परिवार के लिए हर दृष्टि से उपयोगी एवं मददगार साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना से मिले राशि का उपयोग खेती किसानी के ऋण की अदायगी के अलावा घरेलु एवं अन्य जरूरी कार्य बच्चों की पढ़ाई लिखाई तथा इलाज आदि के लिए भी बहुत ही मददगार साबित होकर हम किसानों के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बन गया है।
उन्होंने धान खरीदी योजना के माध्यम से अपने जैसे अनेक किसानों को जरूरत के समय मदद उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है।