सालों बाद आमने-सामने आए एक्स लवर्स Shilpa Shetty और Akshay Kumar, फैंस बोले-‘अब तो एक फिल्म बननी चाहिए’…

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की जोड़ी 90 के दशक की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक हैं। उस समय उन दोनों की रिलेशनशिप को लेकर भी काफी अफवाह उड़ी थी।

पिछले साल एक अवॉर्ड फंक्शन में दोनों साथ में नजर आए जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हुए। इस दौरान उन्होंने अपने फेमस गाने चुरा के दिल मेरा पर साथ में डांस भी किया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फैंस ने की दोनों की तारीफ

वीडियो में अक्षय और शिल्पा को साथ में बातें करते और खुलकर हंसते हुए देखा जा सकता है। वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा,”ऐसा लग रहा है जैसे हम 90 के दशक में वापस चले गए हों।” एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, “वे साथ में बेहद खूबसूरत और सेक्सी लग रहे हैं।”

एक अन्य ने लिखा,”उन्हें साथ में एक फिल्म करनी चाहिए… आजकल 50 साल की अभिनेत्रियां भी अच्छी और फिट दिखती हैं। इन पुराने हीरो को 90 के दशक की हीरोइनों के साथ फिल्में करनी चाहिए, इससे खूब चर्चा होगी और वे सभी बेहद प्रतिभाशाली हैं और फिल्मों में काम करने के लिए परफेक्ट भी हैं…

मूवी में साथ देखने की जताई इच्छा

आजकल कोई भी युवा अभिनेत्रियों या हीरोइनों की परवाह नहीं करता, शादी के बाद उनका करियर खत्म हो जाता है… ये पुराने हीरो अभी भी अपने से आधी उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांस क्यों कर रहे हैं?”

बता दें कि अक्षय और शिल्पा ने एक साथ कई सारी फिल्मों में काम किया है जिसमें ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘जानवर’ और ‘धड़कन’ शामिल हैं। अब दोनों के फैंस बहुत जल्द इन्हें किसी मूवी में साथ में देखने का इंतजार कर रहे हैं।

रवीना के साथ नजर आएंगे अक्षय

अक्षय बहुत जल्द 90s की एक अन्य एक्ट्रेस रवीना टंडन के साथ फिल्म वैलकम टू जंगल में नजर आएंगे। ये मूवी 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा भी अक्षय के पास भूत बंगला, हैवान और गोलमाल 5 जैसी फिल्में भी पाइपलाइन में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *