नागपुर से कोलकाता जा रहा इंडिगो का एक विमान मंगलवार की सुबह उड़ान भरने के बाद संदिग्ध रूप से पक्षी के टकराने के बाद हवाई अड्डे पर लौट आया।
हवाई अड्डे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 160 से 165 यात्रियों को ले जा रहे विमान को नागपुर हवाई अड्डे पर एहतियात के तौर पर लौटना पड़ा। इसके बाद उड़ान रद्द कर दी गई।
इससे पहले रविवार को दिल्ली से इंदौर जाने वाले एयरइंडिया के विमान को वापसी करनी पड़ी थी।
जानकारी के मुताबिक पायलट्स को उड़ान भरने के बाद ही दूसरे नंबर के इंजन में आग लगने के संकेत मिले थे। इसके बाद एटीसी ने इमर्जेंसी का ऐलान किया और विमान को लौटा लिया गया।
विमान के लैंड करने से पहले ही फायर और राहत-बचाव के लिए टीमें तैयार थीं। यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान का इंतजाम किया गया। डीजीसीए भी इस घटना की समीक्षा करने वाला है।
वहीं पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि विमान में आग लगने के संकेत क्यों मिले थे।