ग्रेटर नोएडा में बारिश का असर, द हेमिस्फीयर सोसायटी की चारदीवारी ढही; बल्लियों के सहारे टिकी सुरक्षा…

मंगलवार को हुई तेज वर्षा के कारण सेक्टर 27 स्थित द हेमिस्फीयर सोसायटी की चाहरदिवारी क्षतिग्रस्त हो गई। गिरने से बचाने के लिए लोगों ने बल्ली लगाई हुई है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार इस चाहरदिवारी की जर्जर हालत को लेकर पिछले कई वर्षों से लगातार शिकायतें की जा रही थीं। लोगों ने प्राधिकरण को लिखित और मौखिक रूप से भी अधिकारियों को अवगत कराया। लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वर्षा शुरू होते ही सोसायटी की चाहरदिवारी के चारों ओर पानी से भर गया। दबाव बढ़ने के कारण कमजोर दीवारें जवाब दे गईं और जगह-जगह से दरार दे गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *