IND vs AFG मैच का असर, दिल्ली-धर्मशाला फ्लाइट टिकटों के दाम में उछाल; ₹5,500 की टिकट पहुंची ₹16,164 तक…

धर्मशाला में 13 जून को भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच के चलते विमानन कंपनियों ने हवाई किराए में बढ़ोतरी कर दी है। मैच देखने आने वालों को अब दिल्ली से धर्मशाला का हवाई सफर पहले की तुलना में काफी महंगा पड़ेगा। सामान्य दिनों में 5,500 से 7,000 रुपये के बीच रहने वाला इकोनामी क्लास का किराया बढ़कर 10,000 से 16,000 रुपये से अधिक तक पहुंच गया है।

5 उड़ानें हो रहीं

वर्तमान में कांगड़ा हवाई अड्डे पर पांच उड़ानें संचालित हो रही हैं, जिनमें स्पाइसजेट की दो और इंडिगो की तीन हैं। बढ़ती मांग के कारण विमानन कंपनियों ने टिकट दरों में उल्लेखनीय वृद्धि की है। 

16164 दर्ज किया गया किराया

बुधवार को दिल्ली से सुबह 6:50 बजे रवाना होने वाली इंडिगो की उड़ान का प्रति यात्री किराया 16,164 रुपये दर्ज किया गया। सुबह 10:40 बजे स्पाइसजेट की उड़ान के लिए 10,843 रुपये और दोपहर 12:30 बजे संचालित स्पाइसजेट की दूसरी उड़ान के लिए 13,477 रुपये प्रति यात्री किराया दिखाया गया। 

मैच के कारण बढ़ी टिकटों की डिमांड

साथ ही पिछले महीने से ट्रैकिंग स्थलों के खुलने तथा पैराग्लाइडिंग गतिविधियां शुरू होने के कारण क्षेत्र में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। पर्यटन सीजन और क्रिकेट मैच के संयुक्त प्रभाव से हवाई टिकटों की मांग बढ़ी है और इसका सीधा असर किराए पर पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *