आनलाइन गेमिंग कंपनी गेम्जक्राफ्ट पर ईडी का शिकंजा कस गया है। कंपनी पर मनी लांड्रिग करने का आरोप है।
बेंगलूरू और एनसीआर में 17 स्थानों पर छापे के बाद कंपनी के तीन संस्थापकों को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। कंपनी पर पुलिस में फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी के कई एफआइआर दर्ज हैं।
ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार गेम्जक्राफ्ट रम्मीकल्चर और रम्मटाइम एप जैसे कई रियल मनी गेम्स चलाती है।
इनमें खेलने वालों के साथ धोखाधड़ी के आरोप लगते रहे हैं और इनमें से कुछ लोगों ने आत्महत्या तक कर ली।
ईडी के अनुसार आनलाइन गेम खेलने वालों के साथ धोखाधड़ी कर की गई काली कमाई को हवाला, क्रिप्टो करेंसी व अन्य माध्यमों से दूसरी कंपनियों में ट्रांसफर के करने के सबूत मिलै है।
इनके तीन संस्थापकों में से दो दीपक सिंह और पृथ्वीराज सिंह को एनसीआर से विकास तनेजा को बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया है।
दीपक सिंह और पृथ्वीराज सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर ईडी बेंगलुरू ले जा रही है, जहां उसे ट्रायल कोर्ट में पेश किया जाएगा।