झारखंड के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से ED की पूछताछ, शराब घोटाला मामले में पहुंचे दफ्तर…

शराब घोटाला मामले में जांच कर रही ईडी के दूसरे समन पर झारखंड सरकार के पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव मंगलवार को ईडी कार्यालय पहुंचे।

उन पर पूर्व की उत्पाद नीति के दौरान शराब माफिया के साथ मिलकर काले धन के निवेश का आरोप है। एक दिन पहले उनके बेटे रोहित उरांव से ईडी के अधिकारी पूछताछ कर चुके हैं।

एक दिन पहले बेटे से भी पूछताछ

ईडी ने इससे पहले रामेश्वर उरांव बेटे रोहित उरांव को 29 जून और पूर्व वित्त मंत्री को 30 जून को पूछताछ के लिए बुलाया था। तब दोनों बाप-बेटे ईडी के सामने तय तारीख को न होकर तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा था। जिसके बाद ईडी ने दोनों को तीन सप्ताह के बजाय एक सप्ताह का समय दिया था।

ईडी ने फिर 6 जुलाई को रोहित उरांव को और 7 जुलाई को रामेश्वर उरांव को पूछताछ के लिए उपस्थित होने का दूसरा समन जारी किया था। जिसके बाद 6 जुलाई को रोहित ईडी के सामने उपस्थित हुए थे और आज 7 जुलाई को पूर्व वित्त मंत्री ईडी दफ्तर पहुंचे हैं।

बता दें कि रामेश्वर उरांव प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री सह वर्तमान में लोहरदगा के विधायक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *