महाराष्ट्र के नासिक में भूकंप के झटके, 3.4 रही तीव्रता; लोगों में दहशत…

 महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार की सुबह एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नासिक में सुबह 5 बजकर 32 मिनट 39 सेंकड पर यह झटके महसूस किए गए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.4 दर्ज की गई और इसका केंद्र जमीन के अंदर लगभग 3 किलोमीटर की गहराई पर था।

अचानक महसूस हुए झटकों से इलाके में दहशत फैल गई और लोग सहम गए। राहत की बात यह है कि इस घटना में अब तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *