पाकिस्तान: उर्स के दौरान मची अफरा-तफरी, भगदड़ में दर्जनों घायल…

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पाकपट्टन शहर (लाहौर से लगभग 200 किमी दूर) में सूफी संत हजरत बाबा फरीद गंज शकर के 784वें उर्स के दौरान  बड़ा हादसा हो गया।

मजार के पवित्र द्वार ‘बहिश्ती दरवाजा’ (स्वर्ग का द्वार) को पार करने की होड़ में मची भगदड़ के कारण महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 80 लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, सरकारी वाहन के काफिले को निकालने के लिए जब मजार का मुख्य द्वार खोला गया तो हजारों श्रद्धालुओं ने भीतर घुसने का प्रयास किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया, लेकिन वे नाकाम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *