अमेरिका और ईरान के बीच हुआ सीजफायर अब पूरी तरह टूट चुका है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर समझौता तोड़ने के आरोप लगाए हैं और भीषण हमले शुरू कर दिए हैं। इस बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान जल्द से जल्द बातचीत की मेज पर नहीं लौटता, तो अगले हफ्ते से अमेरिकी सेना ईरान के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह तबाह कर देगी। ट्रंप ने यह भी कहा है कि ईरानियों के पास डील करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है।
ट्रंप ने ईरान संग तनाव बढ़ने के बाद फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा, “अगला हफ्ता उनके लिए बहुत बुरा होने वाला है क्योंकि अगले हफ्ते पावर प्लांट्स का नंबर आएगा। अगले हफ्ते पुलों की बारी आएगी। हम उनके सभी पावर प्लांट्स और सभी पुलों को उड़ा देंगे, जब तक कि वे समझौता नहीं कर लेते।” वहीं जब राष्ट्रपति ट्रंप से पूछा गया कि अमेरिकी सेना का यह अभियान कब तक जारी रहेगा, तो उन्होंने तल्ख अंदाज में कहा, “ये हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक मैं यह न कह दूं कि अब बहुत हो गया।” ट्रंप ने यह भी कहा कि ईरान के पास समझौता करने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।

ये भी पढ़ें:LPG की सप्लाई पर संकट के बादल! ईरान की धमकी, ‘एक भी बूंद बाहर नहीं जाने देंगे’
तैनात किए 20 से ज्यादा युद्धपोत तैनात
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी सेना लगातार चौथे दिन ईरान के सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ हवाई हमले कर रही है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया है कि ईरान के सभी बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों में नाकेबंदी को दोबारा पूरी तरह लागू कर दिया गया है। अमेरिकी सेना ने 20 से अधिक युद्धपोत और सैकड़ों लड़ाकू विमान भी तैनात कर दिए हैं। इस बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक बार फिर जंग का अखाड़ा बन गया है।
बता दें ईरान और अमेरिका के बीच बीते 28 फरवरी को भीषण जंग शुरू हो गई थी जिसमें हजारों लोग मारे गए। करीब 4 महीनों तक मची तबाही के बाद 17 जून को एक युद्धविराम समझौते पर सहमति बनी थी। इस समझौते के तहत 60 दिनों के लिए हमलों को रोकने पर सहमति बनी। वहीं परमाणु कार्यक्रम सहित अन्य मुद्दों पर आगे की बातचीत शुरू की जानी थी। हालांकि अब बातचीत रद्द कर दी गई है।