Iran को लेकर Donald Trump का बयान, ‘सीजफायर होने पर जनता सरकार के खिलाफ खड़ी हो’…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने सोमवार को पत्रकारों से कहा कि उन्हें लगता है कि अगर युद्धविराम की घोषणा होती है तो ईरानी लोगों को अपने देश की सरकार के खिलाफ उठ खड़ा होना चाहिए, लेकिन वे यह भी समझते हैं कि ऐसा करना उनके लिए बेहद खतरनाक होगा।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, “खैर, उन्हें ऐसा करना चाहिए, लेकिन फिर वही बात इसके नतीजे बहुत गंभीर होंगे। मेरा मतलब है उनसे कहा गया था, ‘अगर तुम विरोध करोगे तो तुम्हें तुरंत गोली मार दी जाएगी।'”

ट्रंप ने ईरान को दी तबाह करने की धमकी

उन्होंने यह भी कहा कि उनका मानना है कि ईरानी आजादी पाने के लिए यह सब सहने को तैयार होंगे। ट्रंप ने चेतावनी भी दी कि अमेरिका एक ही रात में पूरे ईरान को तबाह कर सकता है और वह रात मंगलवार की शाम हो सकती है।

ट्रंप लगातार दे रहे धमकी

इससे पहले ट्रंप ने अपशब्दों से भरी एक तीखी बयानबाजी में ईरान को धमकी दी थी कि अगर तेहरान कोई समझौता करने या होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने में नाकाम रहता है तो वह ईरान के बिजली संयंत्रों, पुलों और अन्य बुनियादी ढांचों पर हमला कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *