हैदराबाद के अलवाल इलाके में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 23 वर्षीय एमबीबीएस पास युवती डॉक्टर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार शाम को हुई, जब युवती घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्यों के साथ बिल्ली पालने को लेकर लगातार हो रहे झगड़ों को इसकी वजह बताया जा रहा है।
युवती की पहचान टी. प्रिंसी उर्फ श्रेष्ठा के रूप में हुई है। वह अपनी मां कुसुमलता और दादी के साथ रिसाला बाजार में रहती थी। कुछ हफ्ते पहले उसने घर में एक बिल्ली लाई थी, जिसके बाद उसे बार-बार जुकाम और खांसी की शिकायत होने लगी। परिवार ने इसी वजह से बिल्ली रखने पर आपत्ति जताई, जिससे घर में तनाव बढ़ गया और झगड़े आम हो गए।
परिवार की अनुपस्थिति में हुई घटना
शुक्रवार शाम मां और दादी किसी काम से बाहर गई हुई थीं। लौटने पर उन्होंने प्रिंसी को अपने कमरे में छत के पंखे से लटका हुआ पाया। परेशान परिवार ने पड़ोसियों को सूचना दी, जिन्होंने पुलिस को बुलाया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को गांधी अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।परिवार की अनुपस्थिति में हुई घटना
अलवाल थाने के सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि मां ने हमें बताया कि प्रिंसी ने कुछ समय पहले घर में पालतू बिल्ली लाई थी। उसके बाद उसे जुकाम-खांसी की समस्या हुई, जिससे दोनों में बार-बार विवाद होते थे।
पोस्टग्रेजुएट की तैयारी में थी युवती
प्रिंसी ने हाल ही में एमबीबीएस की डिग्री पूरी की थी और पोस्टग्रेजुएट प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह डॉक्टर की लाइसेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया में भी थी। पुलिस ने मां की शिकायत पर संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया है।
प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद की ओर इशारा मिल रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।