गरियाबंद : फिंगेश्वर के भेण्ड्री में सुशासन तिहार अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित…

15 ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों के 544 आवेदनों में से अधिकांष आवेदनों का किया गया त्वरित निराकरण

विभागीय स्टॉल व स्वास्थ्य शिविर का जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन

विधायक श्री रोहित साहू एवं जनप्रतिनिधियों ने 06 स्व सहायता समूह के महिलाओं को सौंपा 30 लाख रूपये का चेक

हितग्राहियों को चेक, मत्स्य जाल, आईस बॉक्स, ट्रायसायकल एवं आयुष्मान कार्ड का किया गया वितरण

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम भेण्ड्री में आज सुशासन तिहार के अंतर्गत जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 15 ग्रामों के लोग सम्मिलित हुए। शिविर में कुल 544 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से अधिकांश आवेदन का त्वरित निराकरण किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे, जिसका अवलोकन जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने किया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था। जिसमें नागरिकों ने वहॉ पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई।

जनसमस्या निवारण शिविर को सम्बोधित करते हुए राजिम विधायक श्री रोहित साहू ने ग्रामीणों से सुशासन तिहार में उपस्थित होने के लिए सभी नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी यहॉ पहुंचकर गॉव के समस्याओं, शिकायतों के निराकरण के लिए यहॉ एक मंच पर पहुंचे हुए है। सुशासन तिहार के माध्यम से आप लोगे के मांग, समस्याओं एवं शिकायतों का निराकरण गॉव स्तर पर ही होना बड़ी बात है।

शिविर लगने से नागरिकों को अनावश्यक ब्लॉक या जिला स्तर के कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार राजस्व विभाग के पुराने लंबित प्रकरणों को चरणबद्ध तरीके से निराकरण किया जा रहा है। राजस्व विभाग के प्रकरणों के निराकरण में काफी पारदर्शिता बरती जाती है। ताकि पक्ष-विपक्ष को अनावश्यक किसी प्रकरणों में दुबारा विवाद न हो। उन्होंने कहा कि देश के विकास में नागरिकों को सहयोग की अपील करते हुए कि अनावश्यक पेट्रोल-डीजल एवं एलपीजी सिलेंडर की खपत को कम करें। साथ ही गॉव के चहुंमुखी विकास के लिए सामुहिक कार्य करें।

विधायक श्री साहू ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को सीमांकन के प्रकरणों को 15 जून से पूर्व निराकृत करने को कहा। इसके अलावा अवैध शराब बिक्री करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने एवं नागरिकों को नशे की हालत में वाहन न चलाने की समझाईश दी। उन्होंने प्रत्येक शिविर में सरपंच और सचिवों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की। विधायक श्री साहू ने भेण्ड्री गॉव में सीसी रोड निर्माण एवं सर्व समाज भवन निर्माण की स्वीकृति देने की घोषणा की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिवांगी चतुर्वेदी, श्री इंद्रजीत महाड़िक ने भी नागरिकों को संबोधित किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इस अवसर पर जनप्रतिधियों ने बिहान योजना अंतर्गत 6 महिला स्व सहायता समूह को 30 लाख रूपये का चेक वितरित किया गया। महिला एवं बाल विकास द्वारा 04 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म अदा की गई। मत्स्य विभाग द्वारा दो-दो हितग्राहियों को मत्स्य जाल एवं आईस बॉक्स वितरित किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को ट्रायसायकल एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *