Prayagraj में दुकानदार और उसके बेटे पर जानलेवा हमला, बेरहमी से पिटाई कर किया अधमरा; मारपीट का वीडियो वाय…

 शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के चौक इलाके में बुधवार रात कुछ लोगों ने एक दुकानदार और उसके बेटे को मारपीट कर अधमरा कर दिया। गंभीर रूप से जख्मी पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीच चौराहे पर बेरहमी से पिटाई का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है, जिसकी पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है।

दुकान बंद करते समय वारदात

कोतवाली थाना क्षेत्र के चौक निवासी रामबहादुर चौरसिया का कहना है कि बुधवार रात वह अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग आए और गाली-गलौच करने लगे। विरोध किया तो धक्का-मुक्की करने लगे। शोर सुनकर उनके बेटे आ गए तो विपक्षी एक राय होकर लाठी, डंडा, बेल्ट से पीटने लगे। इस दौरान वहां अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही 

हमले में पिता-पुत्र के जख्मी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। तब हमलवार धमकी देते हुए भाग गए। खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष की तरफ से कोतवाली थाने में नामजद और अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *