जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक सेवानिवृत्त (रिटायर्ड) सैन्यकर्मी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार को उनका शव एक पेड़ से लटका हुआ पाया गया।
अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान रियाज़ अहमद बदाना (45) के रूप में हुई है, जो हंडवारा क्षेत्र के हैचमर्ग गांव का निवासी था। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा और कानूनी व चिकित्सा संबंधी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है।