दंतेवाड़ा : सुशासन तिहार-2026 :सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर में 195 आवेदन प्राप्त,दिव्यांगजनों को वितरित किए गए सहायक उपकरण…

सुशासन तिहार के अंतर्गत विकासखंड कुआकोंडा के ग्राम जबेली में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं एवं मांगों को प्रशासन के समक्ष रखा। शिविर के दौरान कुल 195 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निराकरण एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

शिविर में आमजन को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं सुविधा के लिए सहायक उपकरणों का वितरण भी किया गया।

षिविर में वितरित किए गए उपकरणों में 8 श्रवण यंत्र, 8 छडि़यां, 2 जोड़ी बैसाखियां, 1 सामान्य ट्राइसाइकिल तथा 4 बैटरी चालित ट्राईसाइकिल शामिल हैं।

सहायक उपकरण प्राप्त कर दिव्यांग हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और शासन-प्रशासन के प्रति आभार जताया। सुशासन तिहार के तहत आयोजित ऐसे शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। ग्रामीणों ने शिविर को उपयोगी एवं जनहितकारी पहल बताते हुए इसकी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *