रायपुर : सुशासन तिहार: ’भद्रकाली में उमड़ा जनसैलाब…

मौके पर ही हुआ समस्याओं का समाधान

24 विभागों के स्टॉल पर दी गई योजनाओं की जानकारी; हजारों ग्रामीणों ने लिया शिविर का लाभ

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के ग्राम पंचायत भद्रकाली में विशाल जनसमस्या निवारण शिविर (सुशासन तिहार) का आयोजन किया गया।

इस शिविर में कोत्तूर, चंदूर, बामनपुर, अर्जुनल्ली सहित आसपास के आधा दर्जन से अधिक गांवों के हजारों ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

एक ही छत के नीचे 24 विभागों की सेवाएं

शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि यहाँ 24 अलग-अलग विभागों ने अपने स्टॉल लगाए थे। ग्रामीणों को केवल योजनाओं की जानकारी ही नहीं दी गई, बल्कि पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

कलेक्टर श्री विश्वदीप, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव और जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे ने व्यक्तिगत रूप से स्टॉलों का निरीक्षण कर आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

अब दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं

 कलेक्टर श्री विश्वदीप ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन स्वयं चलकर जनता के द्वार तक आया है। उन्होंने जोर दिया कि डीबीटी के माध्यम से सरकारी राशि सीधे बैंक खाते में पाने के लिए आधार कार्ड और बैंक खाते की अनिवार्यता।

घर बैठे आवश्यक शासकीय दस्तावेज बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। श्रमिकों के कल्याणकारी योजनाओं में सिलाई मशीन, छात्रवृत्ति और बीमा जैसी सुविधाओं के लिए श्रमिक कार्ड बनवाने की अपील की।

शिविर के दौरान कलेक्टर ने उपस्थित जनसमूह को बाल विवाह मुक्त बीजापुर का संकल्प भी दिलाया, जो सामाजिक सुधार की दिशा में एक बड़ा कदम है।

नक्सल मुक्त बीजापुर, विकास की नई राह

पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव ने क्षेत्र की बदलती तस्वीर पर चर्चा करते हुए कहा कि बीजापुर अब नक्सल मुक्त हो चुका है। उन्होंने ग्रामीणों से विकास कार्यों में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की, ताकि क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को और मजबूत किया जा सके।

शिविर की प्रमुख उपलब्धियां और वितरण

महिला एवं बाल विकास विभाग ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न। समाज कल्याएा विभाग द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगजनों को व्हील चेयर, वॉकिंग स्टिक और अन्य सहायक उपकरणों का वितरण किया।

प्रधानमंत्री आवास योजना, वनाधिकार पत्र, जाति प्रमाण पत्र और मत्स्य विभाग के आईस बॉक्स का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सैकड़ों ग्रामीणों का निःशुल्क परीक्षण और उपचार कर दवाएं वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *