कूनो राष्ट्रीय उद्यान के चीतों के भोजन पर करोड़ों का खर्च, मोहन यादव ने विधानसभा में साझा किए आंकड़े…

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के भोजन पर तीन साल में एक करोड़ 89 लाख 92 हजार 826 रुपये खर्च किए गए। इन तीन वर्षों में भैंस व बकरे का 54,411.36 किलो मीट खरीदा गया।

उक्त जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को विधानसभा में विधायक बाबू जंडेल के प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

मीट सप्लाई के टेंडर में अपने चहेते एक ही ठेकेदार को टेंडर देने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिवर्ष एमपी टेंडर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन निष्पक्ष टेंडर शासन द्वारा निर्धारित नियमों के अंतर्गत आमंत्रित किए जाते हैं, तथा सप्लायर का चयन प्रतिस्पर्धा के माध्यम से किया जाता है। अतः चहेते ठेकेदार को मनमानी तरीके से टेंडर स्वीकृत करने का प्रश्न ही नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *