बंगाल में TMC नेता पर शिकंजा, बूथ अध्यक्ष हथियार और बम के साथ गिरफ्तार…

दक्षिण 24 परगना के कैनिंग में पुलिस ने छापेमारी कर हथियार, कारतूस और बम बरामद करने के साथ तृणमूल के एक बूथ अध्यक्ष अलाउद्दीन तरफदार को गिरफ्तार किया है। वह कैनिंग थाना क्षेत्र के दीघिरपाड़ ग्राम पंचायत के उत्तर अंगदबेड़िया गांव का निवासी है।

पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात गुप्त सूचना मिलने पर अलाउद्दीन के घर में तलाशी ली गई। इस दौरान एक लंबी बंदूक, एक छोटी बंदूक, चार जिंदा कारतूस और एक जिंदा बम बरामद किया गया। बरामदगी के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।

जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि बरामद हथियार और विस्फोटक किस उद्देश्य से घर में रखे गए थे तथा इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता है या नहीं।

पुलिस ने बताया कि आरोपित को सोमवार को अलीपुर अदालत में पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *