हल्द्वानी में ठेकेदार का शव फंदे से लटका मिला, भाई ने हत्या की आशंका जताई…

बिठौरिया में ठेकेदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किराए के कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस प्रथमदृष्ट्या मामले को आत्महत्या मान रही है। जबकि मृतक के बड़े भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

मूल रूप से बरेली के नवाबगंज निवासी 24 वर्षीय राजेश मौर्य हल्द्वानी में पुताई का ठेकेदार था। राजेश बिठौरिया नंबर दो में किराए के कमरे में अकेले रहता था।

जबकि कुछ दूरी पर बड़े भाई धर्मेंद्र का कमरा है। मंगलवार सुबह आठ बजे राजेश छोटे भाई के वहां पहुंचा तो देखा कि शव फंदे से लटका हुआ है।

सूचना पर पुलिस भी जांच को पहुंच गई। स्वजन का कहना है कि खिड़की की जाली टूटी थी। साथ ही राजेश के पैर में चोट भी है। इसलिए मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *