कोरिया : साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं…

श्रीमती रोक्तिमा यादव ने एक-एक आवेदक से की चर्चा, संतोषजनक समाधान का दिलाया भरोसा

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्या, एवं मांगें गंभीरतापूर्वक सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती यादव ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का विभागवार परीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए।

जनदर्शन में भूमि संबंधी विवाद, राजस्व प्रकरण, पेयजल, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन, आवास तथा अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों की जांच कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आवेदकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का नियमानुसार निराकरण किया जाएगा तथा किसी भी पात्र व्यक्ति को शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। जनदर्शन के दौरान जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *