06 October 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनी दौरे पर सोमवार को काशी आएंगे। सीएम पिपलानी कटरा स्थित सरोजा पैलेस में 400 सफाईकर्मियों को सम्मानित करेंगे।
वहीं शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम में 150 कन्याओं को सिलाई-कढ़ाई मशीन और लैपटॉप का वितरण करेंगे।
सर्किट हाउस में विश्राम के बाद वह चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आयोजित कॉन्क्लेव में भी शिरकत करेंगे।
शाम को सर्किट हाउस में कानून व्यवस्था की समीक्षा के बाद कालभैरव विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे। वह मंगलवार सुबह करीब 9:15 पर लखनऊ को रवाना होंगे।
उधर, बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद लगातार ऐक्शन जारी है। सोमवार को भी बरेली प्रशासन और पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।
इस बीच इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) की यूथ विंग के अध्यक्ष अल्तमश रजा समेत सात आरोपियों के खिलाफ एसएसपी ने 15-15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
ये यभी आरोपी बवाल में वांछित चल रहे हैं। इनाम घोषित होने के साथ ही इनकी धरपकड़ की कोशिश तेज कर दी गई है।