जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में बादल फटने से हाहाकार, 12 लोगों की मौत; कई लापता, प्रशासन युद्धस्तर पर जुटा…

देशभर के कई राज्यों में जारी भीषण वर्षा के चलते बड़े पैमाने पर तबाही मची हुई है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में शनिवार रात से जारी भारी वर्षा और छह जगह बादल फटने से भारी तबाही हुई। सबसे अधिक प्रभावित जम्मू संभाग के राजौरी और पुंछ जिले हुए।

यहां नदी-नालों में बाढ़, भूस्खलन और मकान ढहने की घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 12 लोग अब भी लापता बताए गए हैं। कई वाहन बाढ़ में बह गए। सैकड़ों सरकारी ढांचों, दुकानों और मकानों को भारी क्षति पहुंची है। कई सड़कें बह गई तो जिला मुख्यालयों से संपर्क कट गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *