Census 2027: जानिए स्वगणना के 5 सेक्शन क्या हैं, पोर्टल पर लॉगिन और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया…

Census 2027 जनगणना की तैयारियां अब अंतिम चरण में है। सात मई से शुरू होने वाली स्वगणना के लिए पूरा प्रशासनिक अमला जुट गया है। सबसे पहले अधिकारी और कर्मचारी अपनी स्वगणना करेंगे और दूसरे लोगों को भी जागरूक करेंगे। प्रशासन का सबसे ज्यादा जोर स्वगणना पर ही है। अधिक से अधिक लोग स्वगणना करें, जिससे पारदर्शिता के साथ काफी कार्य आसान हो जाएंगे।

डीएम ने निर्देश जारी किए

इसके लिए सभी 32 सरकारी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वगणना के लिए पत्र जारी हो गया है। स्कूल-काॅलेजों से लेकर विवि, इंजीनियरिंग-मेडिकल काॅलेज और कोचिंग संस्थानों, छात्रावासों तथा विभागीय कार्यालयों में पांच मई से इसके लिए जनजागरूकता अभियान शुरू होने जा रहा है। डीएम की ओर से इसके लिए निर्देश जारी हो गए हैं।

जनपद में 25 चार्ज बनाए गए 

जनगणना के लिए जनपद में 14.5 हजार प्रगणक और सुपरवाइजर लगे हैं। जिले में 25 चार्ज बनाए गए हैं, जिसमें चार्ज अधिकारी तैनात किए गए हैं। नगर निगम, नगर पंचायतों व तहसीलों मे आठ-आठ चार्ज हैं। निगम में जोनल अधिकारियों, नगर पंचायतों में ईओ, तहसीलों में एसडीएम को तथा छावनी परिषद में सीईओ चार्ज अधिकारी हैं।

स्वगणना के पांच खंडों में होगी 

Census 2027 पांच खंडों में स्वगणना होगी। पहला पहुंच और प्रारंभिक पंजीकरण, दूसरा सत्यापन और स्थान की पहचान, तीसरा डेटा प्रविष्टि व अंतिम सबमिशन तथा चौथा खंड क्षेत्र सत्यापन का निर्धारित किया गया है। स्वगणना के लिए पोर्टल पर जाकर लागिन करना होगा। भाषा चुनें और फिर परिवार का पंजीकरण करें। इसमें मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर व मेल आइडी दर्ज करें। जो भाषा चुनेंगे, उसे बदला नहीं जाएगा।

लाल मार्कर को सही स्थान पर खींचना होगा 

एक बार पंजीकृत होने के बाद, मोबाइल नंबर का उपयोग किसी अन्य परिवार के लिए नहीं किया जा सकेगा। भाषा और ओटीपी सत्यापन के बाद स्थान का विवरण, मानचित्र पर अपने निवास का पता लगाना पड़ेगा, जिसमें स्थान पर पिन करके लाल मार्कर को सही स्थान पर खींचना है।

पूरे परिवार की जानकारी भरने के बाद सबमिशन होगा। इसके बाद जो ओटीपी मिलेगी और सुरक्षित रखना होगा, जिसे जब घर पर प्रगणक जाएंगे तो दिखाना होगा।

जागरूकता को सभी विभागों के कैलेंडर तैयार

Census 2027 जिला जनगणना अधिकारी व एडीएम वित्त विनीता सिंह ने बताया कि सभी विभागों, प्रधानों, ग्राम सचिवों, लेखपालों, कोटेदारों को भी लगा दिया गया है। सभी विभागों के कैलेंडर तैयार हैं, जिनमें अलग-अलग तारीखों पर उनके यहां जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *