असम में BJP को बहुमत, बंगाल में TMC को झटका; जानिए पांचों राज्यों का पूरा हाल…

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 की वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में बंगाल में बीजेपी पहली बार सरकार बनाती दिख रही है। वह 193 सीटों पर आगे चल रही है और तीन सीटें जीत चुकी है। वहीं, टीएमसी को झटका लगा है और उसने 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया और डबल डिजिट में सिमटती दिख रही है।

असम में भाजपा, तमिलनाडु में डीएमके, केरल में कांग्रेस आगे चल रही हैं। पश्चिम बंगाल में 293 सीटों के लिए काउंटिंग हो रही है। वहीं असम की 126 सीटों पर एकतरफा मामला देखने को मिल रहा है और यहां भाजपा 99 सीटों पर आगे चल रही है।

तमिलनाडु में टीवीके ने चौंकाया

तमिलनाडु में एक्टर विजय की पार्टी टीवीके जबरदस्त प्रदर्शन करती नजर आ रही है। उसने सत्ताधारी डीएमके को पछाड़ते हुए 106 सीटों पर बढ़ बनाई हुई है, जबकि डीएमके 71 सीटों पर आगे चल रही है। 

केरलम में कौन आगे?

केरलम की 140 सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है और कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ 100 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं लेफ्ट 35 सीटों के साथ पीछे चल रही है।

पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतगणना हो रही है और यहां बीजेपी 18 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *