जम्मू सीमा पर BSF की बड़ी सफलता, पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश नाकाम…

जम्मू के कठुआ जिले के बोबिया इलाके में रविवार शाम को एक घुसपैठिए ने बॉर्डर पार कर भारतीय इलाके में घुसने की कोशिश की। अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरझा बल के जवानों ने शाम को हीरानगर सेक्टर के बोबिया इलाके में घुसपैठिए की कुछ संदिग्ध हरकत देखी और उसे चेतावनी के तौर पर फायरिंग करके पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

उन्होनें बाताया कि घुसपैठिया बिना किसी सावधानी के बॉर्डर पार करने की कोशिश कर रहा था लेकिन तभी BSF के जवानों की नजर पड़ी। उसे देखते ही जवानों ने चेतावनी के तौर फायरिंग शुरु कर दी। कुछ राउंड फायरिंग के बाद वो पीछे हट गया और इंटरनेशनल बॉर्डर के उस पार लौट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *