नोएडा के 5 लाख लोगों को बड़ी राहत, एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार को अगले महीने मिल सकती है मंजूरी…

 ग्रेटर नोएडा वेस्ट के पांच लाख निवासियों को अगले माह बड़ी राहत की खबर मिल सकती है।

नोएडा सेक्टर-61 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक प्रस्तावित एक्वा लाइन मेट्रो विस्तार प्रोजेक्ट को जून के दूसरे सप्ताह में मंजूरी मिलने की संभावना बढ़ गई है।

नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) प्रबंधन को पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (पीआइबी) ने एक्वा मेट्रो विस्तार परियोजना के प्रस्तुतीकरण के लिए आमंत्रित किया है।

प्रस्तुतीकरण के बाद जून माह के अंत तक प्रोजेक्ट को निर्माण की अनुमति मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

तीन माह के अंदर परियोजना की निविदा सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी होगी

ऐसे में तीन माह के अंदर परियोजना की निविदा सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने के साथ दीपावली से पहले निर्माण संबंधी प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद भी बढ़ गई है।

एनएमआरसी एमडी कृष्णा करुणेश ने बताया कि इस रूट ग्रेनो वेस्ट, गौड़ चौक और नोएडा से ग्रेनो वेस्ट जाने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन का सुगम साधन मिलने के साथ जाम से भी निजात मिल सकेगी।

सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-चार (किसान चौक) तक मेट्रो परियोजना की अभी लागत करीब 1500 करोड़ रुपये है।

7.5 किलोमीटर के इस रूट पर पांच मेट्रो स्टेशन सेक्टर-61, 70,122, 123 और ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-चार (किसान चौक के पास) शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *