सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, तीन दिन में 6,800 रुपये कम हुए भाव; चांदी भी फिसली…

सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन दिनों में 24 कैरेट सोने के दाम में 6,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है, जबकि चांदी भी 11 रुपये प्रति ग्राम सस्ती हुई है।

सर्राफा कारोबारी राजीव सहदेव के अनुसार, 11 जून को 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,700 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, जो 9 जून को 1,56,500 रुपये था। इसी तरह 22 कैरेट सोना 1,41,600 रुपये से घटकर 1,35,400 रुपये पर पहुंच गया।

18 कैरेट सोने की कीमत भी 1,18,800 रुपये से घटकर 1,13,700 रुपये रह गई, जबकि 14 कैरेट सोना 92,800 रुपये से गिरकर 89,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
चांदी के भाव में भी नरमी बनी हुई है। 9 जून को चांदी 253 रुपये प्रति ग्राम थी, जो 11 जून को घटकर 242 रुपये प्रति ग्राम रह गई। हालांकि चांदी के सिक्के का भाव तीनों दिन 2,800 रुपये पर स्थिर बना रहा।

तीन दिनों में कीमतों में बदलाव

धातु (कैरेट)9 जून की कीमत11 जून की कीमतकुल गिरावट
24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)₹1,56,500₹1,49,700₹6,800
22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)₹1,41,600₹1,35,400₹6,200
18 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)₹1,18,800₹1,13,700₹5,100
14 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम)₹92,800₹89,500₹3,300
चांदी (प्रति ग्राम)₹253₹242₹11

बाजार की नजर

कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की सतर्कता के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक संकेतकों और डॉलर की चाल के आधार पर बाजार की दिशा तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *