सीएम विजय का बड़ा फैसला, फिल्म निर्माता अर्चना कल्पथी को तमिलनाडु के मंदिर में मिली अहम जिम्मेदारी…

दक्षिण भारतीय सिनेमा की मशहूर फिल्म निर्माता अर्चना कल्पथी अघोरम को तमिलनाडु सरकार ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

राज्य सरकार ने उन्हें हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्त (HR&CE) विभाग की पुनर्गठित राज्य-स्तरीय समिति का सदस्य बनाया गया है। यह समिति उन मंदिरों में गैर-वंशानुगत ट्रस्टियों की नियुक्ति का काम करेगी, जिनकी सालाना आय 10 लाख रुपये से अधिक है।

HR&CE विभाग के सचिव जे. कुमारगुरुबरन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस सात सदस्यीय समिति का गठन दो साल के कार्यकाल के लिए किया गया है, जो 24 जुलाई से प्रभावी हो गया है।

समिति के अन्य प्रमुख सदस्य

बोमापुरम अधीनम के थवाथिरु शिवज्ञान बालया स्वामियों को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सेवानिवृत्त जिला और सत्र न्यायाधीश के. रामनाथन को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विजय की फिल्मों से रहा है गहरा नाता

बता दें कि अर्चना कल्पथी ‘एजीएस एंटरटेनमेंट’ से जुड़ी हुई हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस ने थलपति विजय की मुख्य भूमिका वाली सुपरहिट फिल्में जैसे ‘GOAT’ और ‘Bigil’ का निर्माण किया है।

राजनीतिक गलियारों में इस नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है, खासकर तब जब अभिनेता विजय ने हाल ही में अपनी आखिरी फिल्म ‘जाना नायकन’ के निर्माता के. वेंकट नारायणन को दिल्ली में तमिलनाडु सरकार का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *