सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और तमन्ना भाटिया (Tammannah Bhatia) अपकमिंग फिल्म ‘द वन’ (The Vvaan) को लेकर काफी चर्चा है। फिल्म में काफी बदलाव भी किए गए हैं। वहीं इन सबके बीच इसकी रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है।
फिल्म 25 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। लेकिन ‘द व्वान’ (The Vvaan) की दोबारा शूटिंग, फिर एडिटिंग और डायरेक्शन टीम में बदलाव की हालिया खबरों ने सभी को यह कंफ्यूज कर दिया है कि क्या फिल्म तय समय पर रिलीज भी हो पाएगी?
मेकर्स ने कंफर्म की रिलीज डेट
हालांकि मेकर्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के मन में आ रहे इस तरह के सवालों पर विराम लगा दिया है। एकता कपूर और बालाजी मोशन पिक्चर्स ने ट्वीट किया, ‘कहानियों का सफर आवाजों से पन्नों तक, और मंच से स्क्रीन तक रहा है… लेकिन एक यादगार कहानी अब सामने आने वाली है #THEVVAAN 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में।’
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक वन में कुछ बदलाव भी किए जा रहे हैं जिसके लिए फिल्म को दोबारा से रिशूट और रिएडिट किया जाएगा। जानकारी तो ये भी मिली है कि ओरिजनल डायरेक्शन टीम को भी बदला जा रहा है।
बदल दी गई डायरेक्शन टीम
‘परमानेंट रूममेट्स’ और ‘पंचायत’ जैसे TVF शो को डायरेक्ट करने के लिए मशहूर दीपक मिश्रा ने ‘द वन’ को डायरेक्ट किया है। हालांकि, सूत्रों ने पोर्टल को बताया कि मिश्रा और TVF की टीम को हटा दिया गया है और अब एकता की देखरेख में नीरज कोठारी और साहिर रजा एडिटिंग का काम संभाल रहे हैं।
वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने शेड्यूल से 17 एक्स्ट्रा दिन निकालकर क्लाइमेक्स और एक्शन सीन्स के शूट के लिए दिए हैं।