तमिलनाडु में साइबर अपराध नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, 837 आरोपी गिरफ्तार…

 तमिलनाडु पुलिस ने साइबर अपराध नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ‘म्यूल’ बैंक खाता (फर्जी बैंक खाता) धारकों को निशाना बनाकर चलाए गए 48 घंटे के अभियान के दौरान 837 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि छह और सात अगस्त को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज 9,804 शिकायतों से जुड़े लोगों पर कार्रवाई की गई, जिनमें धोखाधड़ी से संबंधित लेनदेन की कुल राशि 545.27 करोड़ रुपये थी।

गिरफ्तार किए गए लोगों का संबंध साइबर अपराध से जुड़े मामलों में दर्ज 601 मौजूदा प्राथमिकी से है। पुलिस ने ‘म्यूल’ बैंक खातों और उनके संचालन पर रोक लगाने के लिए राज्यभर में 157 नई प्राथमिकी भी दर्ज कीं।

अभियान के दौरान पुलिस ने 204 मोबाइल फोन, 185 सिम कार्ड, चार लैपटाप/डेस्कटाप, स्टोरेज उपकरण, बैंकों की 114 पासबुक, 29 चेकबुक, 73 एटीएम/डेबिट कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड, दो अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण और 1.02 लाख रुपये नकद जब्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *