नशे के खिलाफ ऊधमपुर जिला में जारी पुलिस अभियान के तहत उधमपुर पुलिस ने नशा तस्करी के प्रयासल को विफल किया है।
पुलिस ने प्रबंधित नशीले कैप्सूलों की बड़ी खेप के साथ दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
ऊधमपुर थाना पुलिस की टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर दो व्यक्तियों को रोका और उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 260 प्रतिबंधित नशीली दवा के कैप्सूल व टैबलेट बरामद किए गए।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपितों ने अपनी पहचान भुपिंदर सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी पंगारा उधमपुर और मुकेश कुमार पुत्र गोविंद राम निवासी पैंथल रियासी बताई। पुलिस ने बरामद कैप्सुल कब्जे में लेकर दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
ऊधमपुर पुलिस थाना में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया है।