अलीगढ़ में एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई: छह घी ब्रांड फेल, बिक्री पर तत्काल रोक लगाई गई…

खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ाते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) विभाग ने घी के छह ब्रांडों को असुरक्षित घोषित कर दिया है।

अब जिले में इनके निर्माण, बिक्री व भंडारण पर रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई विभिन्न जिलों से प्राप्त जांच रिपोर्टों के आधार पर की गई है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्थानीय स्तर पर जारी किया आदेश

सहायक आयुक्त-2 डॉक्टर दीनानाथ यादव ने बताया कि जांच के दौरान कुछ ब्रांडों के घी गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके बाद इन्हें असुरक्षित श्रेणी में रखा गया है।

जिन ब्रांडों पर प्रतिबंध लगाया गया है, उनमें व्रजवासी, वेरोना प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमटेड (राजकोट, गुजरात), रत्नागिरी चालीसा फूड्स (सूरत, गुजरात), हरियाणा फ्रेश (घीराधार मिल्क फूड्स प्रावेट लिमटेड, पानीपत, हरियाणा), डेयरी नाइस (डीसीएम फूड एंड मिल्क प्रोडक्ट्स, नरेला, दिल्ली), श्री रुद्रा देवांश प्रोडक्ट्स (हिसार, हरियाणा) व अविक शिवा मिल्क फूड्स (गाजियाबाद, उत्तर) शामिल हैं।

प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई रिपोर्ट के आधार पर दिए गए हैं यहां पर निर्देश

दीनानाथ यादव ने स्पष्ट किया कि अब इन ब्रांडों का घी जिले की किसी भी दुकान, गोदाम या वितरण चैनल में पाया जाता है तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि निमयों का उल्लंघन होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जुर्माना व अन्य दंडात्मक प्रावधान शामिल हैं। इसके साथ ही आम उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि वे घी खरीदते समय ब्रांड व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें।

मानकों पर खरा उतरा अलीगढ़ का तेल

पिछले दिनों एफएसडीए ने पूरे प्रदेश में मिलावटी तेल की आशंका को लेकर अभियान चलाया था। इमसें अलग-अलग शहरों में सरसों व अन्य प्रकार की तेल फैक्ट्रियों पर छापा मारा गया। शहर में भी कई अगल-अलग फर्माें के यहां से कुल 15 नमूने जांच के लिए भरे गए, लेकिन अच्छी बात यह है कि इनमें से कोई भी नमूना असुरक्षित नहीं मिला है।

कुछ नमूने अधोमानक तो कुछ पूरी तरह से सुरक्षित मिले हैं। अब जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थानीय फर्म मालिकों के साथ ही एफएसडीए विभाग के अधिकारियों ने बड़ी राहत की सांस ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *