दाऊद इब्राहिम के ड्रग सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई: नशा तस्कर सलीम डोला को एनसीबी ने दिल्ली से मुंबई पहुंचाया…

गैंग्सटर दाऊद इब्राहिम का करीबी सहयोगी और कुख्यात ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को बुधवार शाम नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम द्वारा मुंबई लाया गया। यह दिल्ली की एक अदालत द्वारा एजेंसी को उसका ट्रांजिट रिमांड दिए जाने के एक दिन बाद हुआ।

एक अधिकारी ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद डोला को भारी पुलिस बल और मीडिया की मौजूदगी के बीच हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 से बाहर निकाला गया और दक्षिण मुंबई स्थित एनसीबी कार्यालय ले जाया गया। उसे गुरुवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

डोला को मार्च 2024 में भारत के अनुरोध पर जारी किए गए इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर तुर्किये में गिरफ्तार किया गया था। भारत में मादक पदार्थों की तस्करी के कई मामलों में उसकी तलाश थी।

उसे मंगलवार को दिल्ली लाया गया था। राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने उसे मुंबई ले जाने के लिए एनसीबी को उसका दो दिन का ट्रांजिट रिमांड दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *