बेमेतरा : सुशासन तिहार-2026 : बेमेतरा नगर पंचायत कुसमी व साजा के नगर पंचायत भवन में समाधान शिविर …

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 20 मई को जिला बेमेतरा के नगर पंचायत कुसमी के नगर पंचायत कार्यालय भवन व साजा के नगर पंचायत भवन वार्ड नं. 01 से 15 नगर पंचायत भवन साजा के वार्ड क्रमांक 13 में यह शिविर आयोजित किया गया है।

शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे निर्धारित किया गया है।

समाधान शिविर में विभिन्न योजनाओं से पात्र अनेक हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

शिविर में प्राप्त आवेदनों का यथासंभव निराकरण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

शिविर में शासन द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने ग्रामीण जनों को शिविर में उपस्थित होकर शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *