निहंगों को हिमाचल बॉर्डर से उत्तराखंड में प्रवेश करने से रोकने को कोतवाली विकासनगर की कुल्हाल पुलिस छावनी में तब्दील कर दी गयी है। भारी संख्या में पुलिस व आईटीबीपी तैनात की गयी है।
निहंगों को बार्डर पर ही रोका जाएगा। मौके पर एसपी देहात पंकज गैरोला, कोतवाल राजीव रौथाण समेत कई अधिकारी मौजूद हैं। इसी के साथ ही डाकपत्थर पुल पर भी पुलिस की तैनाती है। डाकपत्थर बैराज पुल पार हिमाचल क्षेत्र पड़ता है।