सबरीमाला मंदिर विवाद: अंतिम रिपोर्ट से पहले मुख्य आरोपित से लंबी पूछताछ, 8 घंटे तक चले सवाल-जवाब…

 सबरीमाला मंदिर से सोना गायब होने के मामले की जांच कर रही एसआइटी ने मुख्य आरोपित उन्नीकृष्णन से आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

सूत्रों के मुताबिक, उन्नीकृष्णन सुबह पुलिस मुख्यालय पहुंचे। शाम तक उनसे पूछताछ की गई। यह पूछताछ जांच के आखिरी चरण का हिस्सा थी, क्योंकि एसआईटी अगले हफ्ते अदालत में अपनी अंतिम रिपोर्ट दाखिल करने वाली है।

एसआईटी ने हाल ही में अदालत को बताया था कि द्वारपालक (रक्षक देवता) की मूर्तियों और श्रीकोविल (गर्भगृह) के सोने की परत वाले दरवाजों के फ्रेम से सोना गायब होने से जुड़े दो मामलों की जांच पूरी हो गई है और वह जल्द ही चार्जशीट दाखिल करने के लिए तैयार है। उन्नीकृष्णन दोनों मामलों में मुख्य आरोपित है। जांच के दौरान एसआईटी ने उसे गिरफ़्तार किया था।

तीन महीने से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहने के बाद उसे जमानत मिल गई थी। मंदिर की सोने की परत वाली चीजों पर दोबारा परत चढ़ाने का खर्च उन्नीकृष्णन ने उठाया था। इन चीजों को 2019 में इलेक्ट्रोप्लेटिंग के लिए चेन्नई की एक फर्म में भेजा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *