बलौदाबाजार : युक्त टीम ने किया बम्लेश्वरी गैस एजेंसी की जांच,अनियमितता का प्रकरण दर्ज…

कलेक्टर  कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिले में संयुक्त टीम द्वारा गैस एजेसियो की जांच की जा रही है।

इसी कड़ी में  संयुक्त जांच दल द्वारा बम्लेश्वरी गैस एजेंसी में अनियमितता तथा उपभोक्ताओं से उचित व्यवहार नही किये जाने पर प्राप्त शिकायत के  संबंध मे मंगलवार को जांच किया गया।

जांच में उक्त गैस एजेंसी के संचालक द्वारा अनियमिता पाया गया जिसमें जांच दिनाँक को ऑनलाइन दर्ज मात्रा के विरुद्ध 346 नग भरा सिलिंडर कम और 296 नग खाली सिलिंडर अधिक पाया गया जिस पर गैस एजेंसी संचालक के विरुद्ध द्रवित पेट्रोलियम गैस(प्रदाय व वितरण)विनियमन 2000 के सुसंगत कंडिकाओ के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है और सबंधित गैस एजेंसी के ऑयल कम्पनी IOCL कार्यालय को कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है। संयुक्त जांच दल में ऑयल कम्पनी के सेल्स ऑफिसर, तहसीलदार व खाद्य निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से जांच किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *