बलौदाबाजार : सुशासन तिहार 2026 : सुशासन तिहार में हो रहा समस्याओं का वरित समाधान…

सिंगारपुर शिविर में 356 आवेदनों का मौके पर निराकरण

विभिन्न योजना के तहत 114 हितग्राहियों को सामग्री वितरित

राज्य शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत सोमवार को विकासखंड भाटापारा के ग्राम पंचायत सिंगारपुर में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

इस शिविर में सिंगारपुर सहित 17 ग्राम पंचायत के लोग शामिल हुए। शिविर में प्राप्त 1568 आवेदनों में से 356 का मौके पर ही निराकरण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर आयोजन के उद्देश्य, जिले में शिविरों की संख्या तथा अब तक सम्पन्न हुए शिविरों में प्राप्त आवेदनों की संख्या के बारे में जानकारी दी।उन्होंने कहा कि शासन की मंशा अनुसार गांव में ही लोगों की समस्याओं का समाधान के लिए पूरा प्रशासन मौजूद है।

यहां प्राप्त होने वाले अधिक से अधिक आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस शिविर में समस्या, शिकायत व मांग से सम्बंधित आवेदन लेने के साथ ही स्वास्थ्य शिविर भी लगा है जहां विभिन्न प्रकार के जांच, ईलाज व दवा मुफ्त में मिल रही है, उसका भी लाभ लें।

विभागीय स्टॉल में योजनाओं की जानकारी अधिकारियो से प्राप्त कर सकते हैं। शिविर में विभिन्न योजना अंतर्गत लगभग 114 हितग्राहियों को सामग्री व चेक वितरित किया गया।

इसमें खाद्य विभाग द्वारा  राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा जॉब कार्ड, पीएम आवास योजना अंतर्गत आवास की चाबी, मछली पालन विभाग द्वारा जाल व आइस बॉक्स, उद्यानिकी विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को फलदार पौधे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बच्चों को स्पोर्ट्स किट शामिल हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राजा जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, एसडीएम श्यामा पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *